Friday, August 23, 2019

कृष्ण से मिलो



कृष्ण से मिलो

August 23, 2019



सखा, सहायक, सारथी, सजन
गुरु, गुणी, सम्पूर्ण हैं कृष्ण ।

बचपन की कहानियों में, तो कभी जवानी के संघर्ष में,
बादलों की टोली में, तो कभी बंजर फर्श में

कभी अजनबी के रूप में, तो कभी अपनों में, 
कभी आँखों दिखे, तो कभी सपनों में

कभी एहसास में, तो कभी विश्वास में, 
मामूली पलों में, तो कभी बातें ख़ास में

मंदिर की मूरत में, या विश्व के कण कण में,
हमारे रोज़ी कर्म में,  या हर इंसान के मन में। 

कृष्ण जन्माष्टमी पर अपने अंदर झांकिए,
और खुद के कृष्ण को पहचानिये। 

सखा, सहायक, सारथी, सजन
गुरु, गुणी, सम्पूर्ण, तुम कृष्ण।




No comments: